Muzaffarpur News: बिन ब्याही मां को आरोपित दे रहा हत्या की धमकी
मुजफ्फरपुर, जुलाई 31 -- Muzaffarpur News: बोचहां। थाना क्षेत्र के एक गांव की बिन ब्याही मां को आरोपित युवक हत्या की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने शुक्रवार को बोचहां थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बीते साल संतोष सहनी ने उसका अपहरण कर लिया। उसे पटना ले गया। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। आरोपित पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने मना कर दिया और घर लाकर छोड़ दिया। इस बीच उसने बच्चे को जन्म दिया। इससे पहले भी थाने में शिकायत की थी, जिसमें आरोपित संतोष सहनी जेल गया था। बीते महीने वह जेल से बाहर आया है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: जेल से छूटकर आए अपहरण के आरोपी का आतंक अब आरोपित उसे और उसके बच्चे को हत्या की धमकी दे रहा है। थानेदार यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.