मुजफ्फरपुर, अगस्त 2 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता बिना बारिश के ही ब्रह्मपुरा के संगम चौक के पास मरीन ड्राइव रोड पर पानी लगा है। यहां जलापूर्ति पाइप क्षतिग्रस्त होने से जलजमाव की समस्या उत्पन्न हुई है। करीब 25 मीटर दायरे में सड़क पर पानी फैला हुआ है। एक स्थान पर सड़क के बीच का हिस्सा कटा हुआ है। जलजमाव के बीच गड्ढे का पता नहीं चलने से अक्सर छोटे वाहन बाइक, स्कूटी या ई-रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।लक्ष्मी चौक से सिकंदरपुर लेक फ्रंट, सरैयागंज टावर, अखाड़ाघाट, कर्बला व अन्य इलाकों को जोड़ने वाली इस सड़क (मरीन ड्राइव रोड) पर दिन-रात वाहनों का आवागमन होता है। स्थानीय सरोज सहनी, विनोद गुप्ता व अन्य लोगों ने बताया कि तीन दिनों से जलजमाव है। पैदल आवागमन में भी परेशानी हो रही है। रोज सुबह से रात तक 10-10 घंटे पाइप का पानी सड़...