मुजफ्फरपुर, जुलाई 16 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में स्कूल और कोचिंग संस्थानों में बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। हाल में हुई एक जांच में सामने आया है कि 70 फीसदी से अधिक निजी स्कूल और कोचिंग बिना सुरक्षा मानकों के ही चल रहे है।

जांच का आदेश लखनऊ में कोचिंग में लगी आग और जिले में अस्पताल में हुई अगलगी की घटना के बाद प्रमंडलीय आयुक्त ने निजी स्कूल और कोचिंग की जांच का आदेश दिया था। कराई गई जांच की रिपोर्ट में यह सामने आया है। पहली बार जिले में कोचिंग संस्थानों की जांच हुई है। हालांकि, अभी भी कई कोचिंग संस्थान इससे अछूते रह गए हैं। जिले के 31 कोचिंग संस्थानों की अबतक जांच हुई है। इनमें किसी के पास अग्निशामक विभाग का एनओसी नहीं है। 281 निजी स्कूलों की जांच हुई। इनमें 117 के पास ही एनओसी है। 165 स्कूल प्रक्रिया...