मुजफ्फरपुर, सितम्बर 1 -- Muzaffarpur News: औराई, एसं। थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम वाहन जांच के दौरान पुलिस ने बिना नंबर प्लेट वाली बाइक से जा रहे दो युवकों को रोका। पूछताछ के दौरान न ही वे संतोषजनक जवाब दे सके, न ही बाइक के कागजात पेश किए। संदेश के आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि वाहन जांच के दौरान रोकने पर दोनों की गतिविधियां संदिग्ध दिखीं। बाइक बिना नंबर की है। उनकी पहचान औराई के रामनगर गांव के सुशील मिश्रा के 26 वर्षीय पुत्र नित्यानंद मिश्रा और पानापुर गांव के दिलीप साह के पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है। बताया कि दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों के खिलाफ विभिन्न थानों में शिकायत होने की जानकारी मिली है। इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...