Muzaffarpur News: बिना ट्रेड लाइसेंस वाले दुकानों को चिन्हित करने की तैयारी
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 8 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर के सभी 49 वार्डों में ट्रेड लाइसेंस को लेकर 30 दिनों तक विशेष सर्वे अभियान चलाया जाएगा। होटल, रेस्टोरेंट, अस्पताल, नर्सिंग होम, निजी संस्थान, कोचिंग सेंटर, विवाह भवन, शोरूम, मार्केट कॉम्प्लेक्स, गोदाम समेत बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर फोकस रहेगा। बिना लाइसेंस वाले प्रतिष्ठानों की पहचान के साथ लाइसेंस नवीनीकरण, शुल्क भुगतान और बकाया वसूली की जाएगी। निर्देशों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई होगी। निगम कार्यालय में गुरुवार को राजस्व शाखा की समीक्षा बैठक में उप नगर आयुक्त अनुभूति श्रीवास्तव ने अभियान के निर्देश दिए। टैक्स दरोगा और तहसीलदारों को प्रतिष्ठानों के नाम, व्यवसाय की प्रकृति, होल्डिंग नंबर, लाइसेंस की स्थिति और वैधता समेत आवश्यक विवरण जुटाने को कहा गया। रि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.