Muzaffarpur News: बिना अग्नि सुरक्षा प्रमाणपत्र के नहीं खोल सकेंगे अल्ट्रासाउंड केंद्र
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 6 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में अब बिना अग्नि सुरक्षा प्रमाणपत्र के अल्ट्रासाउंड केंद्र खोलने का लाइसेंस नहीं दिया जाएगा। प्रमंडलीय आयुक्त के आदेश के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग ने यह व्यवस्था लागू की है। अब तक अग्नि सुरक्षा प्रमाण के आवेदन के बाद भी अल्ट्रासाउंड केंद्र खोलने का लाइसेंस मिल जाता था। राज्यस्तर पर अग्नि सुरक्षा के मानकों को सख्त करने के बाद जिले में भी इसे अमल में लाया जा रहा है।मुजफ्फरपुर में अभी 200 से अधिक अल्ट्रासाउंड केंद्र चल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने पिछले दिनों अल्ट्रासाउंड केंद्र के आवेदकों को अग्नि सुरक्षा का प्रमाणपत्र भी लाने को कहा। इसके अलावा दर्जनभर से अधिक अल्ट्रासाउंड की जांच रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी। सूत्रों के मुताबिक जांच के दौरान कुछ दस्तावेजों में खा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.