मुजफ्फरपुर, सितम्बर 14 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में बिजली तार और ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले संगठित गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चांदनी चौक स्थित एक कबाड़ दुकान पर छापेमारी कर छह आरोपितों को गिरफ्तार किया। पूछताछ और उनकी निशानदेही के आधार पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज बिजली चोरी से जुड़े 20 कांडों का उद्भेदन किया गया है। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने चांदनी चौक की कबाड़ दुकान में छापेमारी की। यहां चोरी के विद्युत सामान के साथ छह आरोपित पकड़े गए। गिरफ्तार आरोपितों में मोहम्मद छोटू, मोहम्मद अफरोज, प्रमोद साह और अजय कुमार (सभी कांटी), बागेंद्र पासवान (मोतीपुर) और आदित्य कुमार (बोचहां) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपितों ने जिले के अलग-अलग थाना ...