मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बिजली की तकनीकी गड़बड़ी के कारण जिले के दर्जनों वार्डों में हजारों की आबादी पेयजल संकट झेलने को मजबूर है। बिजली संबंधी समस्याओं के कारण मुजफ्फरपुर प्रमंडल की 8 और मोतीपुर की 28 योजनाएं ठप हैं। इससे करीब 15 हजार की आबादी प्रभावित हो रही है।

बिजली संकट से पेयजल आपूर्ति प्रभावित मामले की शिकायत सरकार तक पहुंचने के बाद पीएचईडी के सचिव बी. कार्तिकेय धनजी ने चिंता जताई है। उन्होंने 15 दिनों के भीतर जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया है। अपडेट से मुख्यालय को अवगत भी कराना है।

योजनाओं की निगरानी और समाधान अधिकारी व्हाट्सएप ग्रुप से करेंगे निगरानी इन योजनाओं के बंद होने के पीछे बिजली से जुड़ी तकनीकी खामियों को प्रमुख कारण बताया गया है। समस्या के स्थायी समाधान के...