मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 5 -- Muzaffarpur News: पारू। चौक स्थित एक हॉस्पिटल परिसर में सोमवार को बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत का वितरण किया गया। अस्पताल प्रबंधक डॉ. हरिनाथ भारती उर्फ सहनी ने कहा कि संकट की इस घड़ी में जरूरतमंदों के साथ खड़ा रहना ही मानवता है। इस मौके पर एएनएम सुलेखा गुप्ता, अरविंद कुमार, अजीत बाबू, प्रिंस कुमार, राजा कुमार एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। उधर, पारू चौक निवासी सह समाजसेवी सोनू कुमार गुप्ता ने बाढ़ पीड़ित के बीच बिस्किट, ब्रेड और पाठ्य सामग्री का वितरण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...