मुजफ्फरपुर, नवम्बर 6 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। चयन में पारदर्शिता पर सवाल के बाद शुक्रवार को खेल भवन में बास्केटबॉल अंडर-19 बालक वर्ग का पुनः चयन ट्रायल हुआ। जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार की मौजूदगी में चयनकर्ता अंकुश कुमार, श्वेताब खान और रण प्रताप ने ट्रायल लिया। अंडर-19 बालिका व अंडर-14, 17 बालक-बालिका का ट्रायल 11 नवंबर को होगा। इससे पहले अंडर-14 क्रिकेट का चयन भी शिकायत के बाद रद्द कर दोबारा कराना पड़ा था। प्रमंडलीय आयुक्त के निर्देश पर 14 अक्टूबर को फिर ट्रायल हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...