मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 3 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर। बांसघाट पंचायत भवन में शनिवार को मुखिया रुकैया खातून की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने के लिए संकल्प लिया गया। एहसान आलम ने कहा कि बाल विवाह समाज के लिए चिंता का विषय है। इसे हर हाल में रोकना होगा, तभी बाल विवाह जैसी कुरीतियों पर अंकुश लग सकेगा। इसके लिए पंचायत में जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में विकास मित्र राजकुमार राम, वार्ड सदस्य उर्मिला देवी, दुलारी देवी, विजय पासवान, कचहरी सचिव गणेश राम, पंचायत सचिव मोहन कुमार, पूर्व मुखिया इसरार हुसैन, जीविका दीदी, स्वच्छता पर्यवेक्षक अजरत अली आदि थे। यह भी पढ़ें- Banka News: ग्राम सभा में बाल विवाह मुक्त पंचायत घोषित करने का प्रस्ताव प्रस्तुत यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: विशेष ग्राम सभा में बाल विवाह...