Muzaffarpur News: बालूघाट में महिला की चेन झपटी
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 15 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। सिकंदरपुर थाना के न्यू कॉलोनी बालूघाट निवासी कृष्णा देवी का बाइक सवार बदमाशों ने गले से चेन छीन ली। यह घटना दस सितंबर की शाम सात बजे की है। महिला ने रविवार को सिकंदरपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी। एफआईआर में उसने कहा है कि बालूघाट के नाला रोड से अपने घर आ रही थी। इसी दौरान दाहिने टर्निंग से आगे एक बाइक पर दो युवक खड़े थे। उसके नजदीक पहुंचने पर बाइक पर पीछे बैठा युवक उसकी गले से सोने की चेन झपट ली। उसने शोर मचाया तो दोनों बदमाश तेजी से बाइक चलाते भाग निकले। इस चेन का वजन पौने दो भर था। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: आमगोला पुल के पास महिला के गले से ढाई लाख की चेन छीनी इसकी अनुमानित कीमत 3.28 लाख रुपये थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.