Muzaffarpur News: बालिका कबड्डी में मुजफ्फरपुर बाहर, सिवान चैंपियन
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 21 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। 52वीं आंचलिक बालिका कबड्डी प्रतियोगिता, जोन-जी में सिवान की टीम चैंपियन बनी। बुधवार को वैशाली के एसडीओ रोड स्थित कुशवाहा आश्रम में खेले गए फाइनल में सिवान ने मेजबान वैशाली को 42-30 अंकों से हराया। बिहार राज्य कबड्डी संघ और वैशाली जिला कबड्डी संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में सिवान, सारण, गोपालगंज, वैशाली और मुजफ्फरपुर की टीमों ने हिस्सा लिया। मुजफ्फरपुर जिला कबड्डी संघ के सचिव मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया, लेकिन अंतिम क्षण में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। आयोजन के समापन के बाद जोन-जी से चयनित बालिका खिलाड़ी राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। यह भी पढ़ें- Hajipur News: जोनल कबड्ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.