Muzaffarpur News: बारिश ने फिर रोकी विद्यालय कबड्डी लीग
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 25 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। जिला स्तरीय विद्यालय कबड्डी लीग प्रतियोगिता बारिश के कारण एक बार फिर टल गई। 25-26 सितंबर को किलकारी ग्राउंड, पानी टंकी चौक पर प्रस्तावित प्रतियोगिता को लगातार बारिश के कारण अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। जिला कबड्डी संघ के सचिव मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता की नई तिथि एसजेएफआई और प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन के बाद तय की जाएगी। संघ के तत्वावधान में आयोजित होने वाली इस लीग को पहले 18-19 सितंबर को कराने की तैयारी थी। परीक्षाओं के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। यह भी पढ़ें- Begusarai News: जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 30 सितम्बर से यह भी पढ़ें- Balrampur News: बारिश के कारण टीचर्स प्रीमियर लीग के मुकाबले स्थगित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.