Muzaffarpur News: बाया नदी में बही छात्रा का शव मिला
मुजफ्फरपुर, अगस्त 11 -- Muzaffarpur News: देवरियाकोठी, एसं। मोहब्बतपुर गांव में सोमवार को बाया नदी की तेज धारा में बही छात्रा का मंगलवार को घटनास्थल से करीब चार किलोमीटर दूर शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेज दिया। राकेश तिवारी की पुत्री पल्लवी कुमारी नौवीं की छात्रा थी। सोमवार को उसका जन्मदिन था। पड़ोस की सहेलियों के साथ वह बाया नदी में नहाने गई थी। इसी दौरान तेज धारा में बह गई। करीब 20 घंटे बाद पल्लवी का शव मिला। पल्लवी दो बहन और एक भाई में छोटी थी। मुखिया गुड्डू पटेल ने बताया कि पल्लवी के पिता गांव में पूजा-पाठ कराते हैं। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बाया नदी की तेज धारा में बही नौवीं की छात्रा, लापता मुखिया ने बताया कि पल्लवी काफी मिलनसार और पढ़ने में तेज थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.