Muzaffarpur News: बाया नदी में छात्रा ने लगाई छलांग, मौत
मुजफ्फरपुर, जुलाई 31 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज। थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव में शुक्रवार की सुबह नौवीं की छात्रा अनु कुमारी (16) ने बाया नदी में कूदकर जान दे दी। वह अहियापुर गांव के नयका टोला वार्ड एक निवासी विनोद साह की पुत्री थी। अनु कोचिंग के लिए निकली थी। उसकी साइकिल साइफन के पास खड़ी थी। वहां से गुजर रहे लोगों ने साइकिल देखकर शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थानीय गोताखोर की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। परिजनों ने आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि घटनास्थल केसरिया थाना क्षेत्र में पड़ता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.