मुजफ्फरपुर, अगस्त 27 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । कालीबाड़ी रोड स्थित बालाजी हनुमान मंदिर परिसर में सावन पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर गुरुवार को बालाजी परिवार की ओर से बाबा सर्वेश्वरनाथ का रुद्राभिषेक, महाआरती एवं भंडारा का आयोजन किया गया। बाबा का दूध, दही, शक्कर सहित विभिन्न पूजन सामग्री से रुद्राभिषेक किया गया। इसके बाद भव्य शृंगार और महाआरती की गई। महाआरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बालाजी परिवार के अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार अमर, महासचिव विकास कुमार श्रीवास्तव, संरक्षक सुनील ठाकुर, उमेश सिंह, कोषाध्यक्ष राजकुमार राजपाल, विवेक कुमार, विपिन कुमार, अनिता कुमारी, नीलम झा आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Hajipur News: बाबा हरिहरनाथ श्रावण उत्सव आज,भजन व गीत-संगीत की बहेगी धार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...