Muzaffarpur News: बाबा मत्स्य हैचरी में झींगा मछली का उत्पादन होगा
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 1 -- Muzaffarpur News: बंदरा। मतलुपुर स्थित कोरलहा चौर में बाबा मत्स्य हैचरी में झींगा मछली का भी उत्पादन होगा। गुरुवार को भुवनेश्वर से लाई गई झींगा मछली का तालाब में जीरा डाला गया। हैचरी के संचालक शिवराज सिंह ने बताया कि उत्पादन सफल होने पर मछली और जीरा की सप्लाई अन्य राज्यों में की जाएगी। करीब तीन महीने व कम लागत में अधिक मुनाफा का व्यवसाय है। इससे किसानों को काफी फायदा होगा। इस मौके पर रमन झा, डॉ. जितेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, मनोहर राय, उपेंद्र कुमार, रमेश कुमार भी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.