मुजफ्फरपुर, अगस्त 2 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। श्रावणी मेले के उद्घाटन के बाद रविवार को भारत स्काउट और गाइड के जिला सचिव दिलीप कुमार ने बताया कि 200 स्काउट गाइड सेवा में तैनात किए गए हैं। ये आठ-आठ घंटे के अंतराल पर टीम बनाकर बाबा गरीबनाथ मंदिर के बाहर सेवा देंगे। सभी जलाभिषेक के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को रविवार शाम छह बजे से सोमवार सुबह 10 बजे तक सेवा देंगे। इनका नेतृत्व जिला संगठन आयुक्त रामभरोस पंडित एवं नवनीश कुमार द्वारा किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: कांवरियों का जत्था का जिले की सीमा में प्रवेश, आज रात करेंगे जलाभिषेक यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: प्रभारी मंत्री ने किया श्रावणी मेला एप का लोकार्पण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...