Muzaffarpur News: बाबा गरीबनाथ के शिव कोष से मिले 3.97 लाख
मुजफ्फरपुर, अगस्त 2 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बाबा गरीबनाथ मंदिर शिवकोष समेत आठ दान पेटियां शनिवार को एसडीओ पूर्वी सह मंदिर न्यास समिति के उपाध्यक्ष आनंद उत्सव के निर्देश पर मजिस्ट्रेट नवीन कुमार की मौजूदगी में खोली गईं। इसमें नोट व सिक्के मिलाकर कुल तीन लाख 97 हजार 295 रुपये निकले। हालांकि इसमें से कुछ नोट पूरी तरह से गले हुए थे, जिसे आयरन से गर्म कर ठीक किया गया।मंदिर प्रशासन के लाख निर्देश के बावजूद श्रद्धालु दानपेटियों में भी जलाभिषेक कर दे रहे हैं,जिस कारण नोट खराब हो जा रहे हैं। स्थानीय श्रद्धालुओं ने कहा कि अगर लेटर बॉक्स की तरह दान पेटियों के ऊपर छतरी लगा दी जाए तो अंदर पानी नहीं जा पाएगा और नोट सुरक्षित रहेगा। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बाबा का 21 किलो फूल से शृंगार, लगा मसालेदार खिचड़ी का भोग मज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.