मुजफ्फरपुर, सितम्बर 4 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बाबा गणिनाथ गोविंद महाराज पूजन महोत्सव को लेकर शुक्रवार को बीबीगंज गोविंदपुरी स्थित कार्यालय में तैयारी बैठक हुई। शनिवार को होने वाले आयोजन को भव्य बनाने के साथ पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं की सुविधा, भंडारा, साफ-सफाई, पेयजल, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई। अध्यक्षता सांसद प्रतिनिधि सह राष्ट्रीय कानू संघ के अध्यक्ष आदित्य कुमार उर्फ विकास गुप्ता ने की। कहा कि आयोजन में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन समिति ने जिलेवासियों से महोत्सव में शामिल होने की अपील की गई। बैठक में आशुतोष गुप्ता, रत्नेश गुप्ता, शानू गुप्ता, रोहित गुप्ता, विनोद गुप्ता, सोनू गुप्ता आदि थे। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: बा...