Muzaffarpur News: बाबा खगेश्वरनाथ महादेव मंदिर के पुजारी का निधन
मुजफ्फरपुर, अगस्त 2 -- Muzaffarpur News: बंदरा। बाबा खगेश्वरनाथ महादेव मंदिर के पुजारी गणेश झा (55) का रविवार को निधन हो गया। मतलुपुर निवासी गणेश झा कुछ दिनों से बीमार थे। वे अपने पीछे एक पुत्र व तीन पुत्री समेत भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। मंदिर न्यास समिति के सचिव बैद्यनाथ पाठक, मंदिर के पुजारी राजन झा, गणेश झा के पुत्र इंद्र कुमार झा ने बताया कि वे गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। निधन पर जिला पार्षद फणीश कुमार उर्फ चुन्नू, मंदिर न्यास समिति के उपाध्यक्ष पारसनाथ त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष रामसकल कुमार, रामकुमार त्रिवेदी, ललन त्रिवेदी, संजय त्रिवेदी आदि ने शोक जताया है। यह भी पढ़ें- Gridih News: हमारे शिवालय: 1925 में स्वयं-भू अवतरित हुए हैं नवडीहा के सर्वेश्वरनाथ बाबा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.