Muzaffarpur News: बाबा खगेश्वरनाथ मंदिर में सीसीटीवी से भीड़ की निगरानी होगी
मुजफ्फरपुर, अगस्त 23 -- Muzaffarpur News: बंदरा, एक संवाददाता। मतलुपुर स्थित बाबा खगेश्वरनाथ महादेव मंदिर का रविवार को एसडीएम पूर्वी आनंद उत्सव ने निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंदिर समिति व स्थानीय प्रशासन के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। बताया कि सीसीटीवी से भीड़ की निगरानी होगी। जलाभिषेक में महिला और पुरुष की अलग लाइन रहेगी। भीड़ नियंत्रण को लेकर स्थानीय स्वयंसेवक के अलावा महिला व पुरुष पुलिस बल मौजूद रहेंगे। इससे पहले एसडीएम ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। मौके पर बीडीओ गुंजा कुमारी, सीओ अदिति राय, मंदिर न्यास समिति के सचिव बैद्यनाथ पाठक, संजय त्रिवेदी, पुजारी राजन झा, सकरा इंस्पेक्टर कंचन कुमारी, हत्था थानेदार लोकेश कुमार चौधरी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.