मुजफ्फरपुर, अगस्त 2 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बाबा गरीबनाथ का शनिवार की रात 21 किलो फूल से महाशृंगार कर मसालेदार खिचड़ी का भोग लगाया गया। मंदिर के पुजारी आशुतोष पाठक ने बताया कि बाबा को दूध, दही, मधु, शक्कर आदि अर्पित किया गया। उन्होंने बताया कि बाबा का रजनीगंधा, बेलपत्र, भांग के पत्ते, धतूर, गेंदा की माला समेत 21 किलो फूल से महाशृंगार किया गया। अंत में बाबा को मसालेदार खिचड़ी का भोग लगाया गया। पुजारी ने शृंगार के उपरांत बाबा का आरती पूजन की उस दौरान मंदिर में हर हर महादेव के जयघोष से मंदिर परिसर गुंजेमान होता रहा। महाशृंगार पूजा रात्रि 9:30 से शुरू हुई और रात्रि 10:30 तक चली। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: सावन की पहली शुक्रवारी पर धनेश्वरनाथ मंदिर में स्थित शिवलिंग का किया गया भव्य शृंगार यह भी पढ़ें- बाबुलना...