Muzaffarpur News: बाढ़ राहत संपूर्ति पोर्टल में गड़बड़ी का मुद्दा छाया रहा
मुजफ्फरपुर, जुलाई 23 -- Muzaffarpur News: मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड सभागार में गुरुवार को सीओ गौतम कुमार की अध्यक्षता में बाढ़ अनुश्रवण सह निगरानी समिति की बैठक हुई। इसमें बाढ़ राहत संपूर्ति पोर्टल में गड़बड़ी का मुद्दा छाया रहा। सांसद प्रतिनिधि पंकज किशोर पप्पू ने कहा कि चार साल से संपूर्ति पोटल का अप टू डेट नहीं होना चिंता का विषय है। मझौलिया के मुखिया जयकृष्ण प्रसाद ने बताया कि उनकी पंचायत की बाढ़ राहत सूची में पैगंबरपुर पंचायत के लोगों का नाम जोड़ दिया गया है। राजद के प्रखंड अध्यक्ष उमाशंकर सहनी ने बैठक में कम उपस्थिति पर चिंता जताई। बाड़ाभारती के मुखिया लालवचन सहनी ने पंचायत के कई वार्डों के बाढ़ में घिरने का मुद्दा उठाया। टेंगरारी के मुखिया अभिषेक कुमार, रघई के मुखिया संत कुमार ने भी समस्याओं से अवगत कराया। सदस्यों ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.