मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 9 -- Muzaffarpur News: पारू। फतेहाबाद पंचायत में बाढ़ राहत वितरण में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। बाढ़ पीड़ितों का आरोप है कि मुखिया द्वारा 12 सौ पैकेट राहत का वितरण किया गया, जबकि सीओ ने ढाई हजार पैकेट भेजा था। मुखिया मनोज कुमार ने बताया कि कर्मचारी अजीत कुमार द्वारा बारह सौ पैकेट रिसीव कराया गया, जिसे पीड़ितों में बांट दिया गया। बाकी पैकेट के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मुखिया ने कहा कि डीएम को आवेदन भेजकर जांच कराई जाएगी। इधर, सीओ विश्वजीत निलंकर ने बताया कि ढाई हजार राहत सामग्री का पैकेट भेजा गया था। बारह सौ राहत सामग्री पैकेट मुखिया ने रिसीव किया तो तेरह सौ पैकेट किसे रिसीव कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...