मुजफ्फरपुर, नवम्बर 10 -- Muzaffarpur News: औराई, एसं। प्रखंड के सरहंचिया गांव में मंगलवार को बाढ़ प्रभावित 300 परिवारों के बीच राहत पैकेट का वितरण किया गया। अखिल ग्रामीण युवा विकास समिति मणि फुलकाहा के तत्वावधान में मधुवन प्रताप, पटोरी टोला, पटोरी गोट, महुआरा, करहंट्टी, हंसवारा और सरहंचिया गांव के लोगों को मदद पहुंचाई गई। मौके पर समिति के सचिव सुबोध कुमार पांडेय, पंचायत समिति सदस्य नीलम कुमारी, पंकज कुमार सिंह, राजन कुमार, प्रभा देवी व विक्की कुमार ने विधवा, विकलांग और मूकबधिर व्यक्तियों को विशेष रूप से मदद पहुंचाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...