Muzaffarpur News: बाढ़ पीड़ितों के घरों में एक फीट तक कीचड़, संक्रमण का खतरा
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 10 -- Muzaffarpur News: पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड की छह पंचायतों में गंडक का पानी उतर गया है। बाढ़ पीड़ित अपने-अपने घरों को लौट गए हैं, लेकिन उनके घर-आंगन में करीब एक फीट तक कीचड़ जमा है। कीचड़ से उठ रही बदबू से संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। लोग जैसे-तैसे घरों की सफाई कर रहे हैं। घरों में रखे सामान, बर्तन और अन्य घरेलू उपयोग की वस्तुएं गंदगी से भर गई हैं। कई जगहों पर घरों के आसपास कीचड़ जमा होने से लोगों को आने-जाने में भी परेशानी हो रही है। सड़ांध और गंदगी से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ने और डायरिया, बुखार सहित अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।बाढ़ पीड़ित संतोष सिंह, जगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.