Muzaffarpur News: बाढ़ की आशंका को लेकर पीएचसी में भेजी दवाइयां
मुजफ्फरपुर, अगस्त 27 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। बाढ़ की आशंका को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। सीएस डॉ. सुधीर कुमार का कहना है कि सभी पीएचसी में दवाइयां उपलब्ध हैं। एंटी वेनम से लेकर एलर्जी और बुखार की दवाएं अस्पतालों में उपलब्ध करा दी गई हैं। इसके अलावा ओआरएस पाउडर, जिंक की गोलियां भी भेज दी गई है। सभी पीएचसी में हैलोजन टैबलेट भी भेजे गये हैं। इसके अलावा ब्लीचिंग पाउडर भी छिड़काव के लिए भेज दिये गये हैं। पीएचसी प्रभारियों को अलर्ट पर रहने को कहा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.