Muzaffarpur News: बाढ़ की अफवाह पर तटबंध देखने गई महिला की नदी में डूबने से मौत
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 3 -- Muzaffarpur News: सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। रतनपुरडीही गांव में बाढ़ की अफवाह पर तटबंध देखने गई महिला की गंडक में डूबने से मौत हो गई। मृतका रतनपुरडीही निवासी जगरनाथ राय की 61 वर्षीया पत्नी दुलारी देवी थी। बताया जाता है कि बुधवार को जयमल डुमरी में बांध टूटने की सूचना के बाद दुलारी देवी काफी भयभीत थीं। उसी दिन शाम में रतनपुरडीही बांध टूटने की किसी ने अफवाह फैला दी, जिसके बाद घर के समीप तटबंध देखने चली गईं। इस बीच पैर फिसलने से दुलारी देवी नदी में गिर गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई अता-पता नहीं चला। शनिवार की सुबह सरैया थाने के अयोधपुर देवलोक मंदिर के सामने तटबंध के पास शव बरामद हुआ। शव अरहर की फसल में फंसा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। इस संबंध में जगरना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.