मुजफ्फरपुर, अगस्त 23 -- Muzaffarpur News: कटरा। चामुंडा मंदिर स्थित बागमती व लखनदेई नदी के संगम तट पर रविवार को जलबोझी के लिए दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रावण मास की अंतिम सोमवारी पर बेरई, हथौड़ी, मधेपुरा, अम्मा, सहिजन, शिवदासपुर, भुसरा, रामनगर आदि इलाके के हजारों लोगों ने जलबोझी की। देर शाम श्रद्धालु जल लेकर शिवालयों के लिए रवाना हुए। बोलबम के जयकारे से इलाका गूंजता रहा। बेरई निवासी पूर्व मुखिया सह पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष डॉ. केशव कुमार ने बताया कि सुबह आरती के साथ गौरीशंकर महादेव मंदिर में बाबा का जलाभिषेक किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...