Muzaffarpur News: बागमती में बुजुर्ग महिला डूबी, लापता
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 7 -- Muzaffarpur News: गायघाट। भगवतपुर में सोमवार अहले सुबह बुजुर्ग महिला बागमती में डूब गई। चलित्तर दास की पत्नी मनिया देवी (87) अहले सुबह टहलने गई थी, जहां पैर फिसलने से गहरे पानी में चली गई। ग्रामीणों ने सीओ व पुलिस को घटना की सूचना दी। एसडीआरएफ ने दिनभर नदी में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन मनिया देवी का अता-पता नहीं चला। बेनीबाद थानेदार धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कल फिर से तलाशी अभियान चलाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.