मुजफ्फरपुर, अगस्त 17 -- Muzaffarpur News: मीनापुर। सिवाईपट्टी थाने के हरपाली निवासी 10 साल के करण कुमार का सोमवार की सुबह नदी में शव मिला। थानेदार अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार राय ने बताया कि बागमती की पुरानी धारा में नहाने के दौरान करण कुमार गहरे पानी में चला गया था। घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर करण का शव मिला। स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। इकलौते पुत्र की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मची है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: मीनापुर में अलग-अलग जगहों पर दो किशोर डूबे, एक की मौत यह भी पढ़ें- Banka News: तालाब में डूबने से किशोर की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...