Muzaffarpur News: बागमती में उफान से चचरी पुल बहा, पीपा पर आवाजाही ठप
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 2 -- Muzaffarpur News: औराई/कटरा, हिटी। बेमौसम बारिश से बागमती नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि से औराई-कटरा इलाके में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शनिवार की देर रात से रविवार दोपहर तक नदी के जलस्तर में करीब दो से ढाई फीट बढ़ गई। हालांकि, शाम से जलस्तर स्थिर बताया जा रहा है। फिलहाल, औराई के कटौझा में बागमती खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर बह रही है। बाढ़ के कारण जहां औराई के मधुबन प्रताप में बनाया जा रहा चचरी पुल बह गया है। वहीं, कटरा के बकुची में नदी पर बना पीपा पुल के दोनों तरफ एप्रोच मार्ग पर पानी चढ़ने से वाहनों का परिचालन एक बार फिर ठप हो गया है।
बाढ़ से पुल और निर्माण कार्य प्रभावित औराई के मधुबन प्रताप में इससे पहले आई बाढ़ में भी चचरी पुल ध्वस्त हो गया था। ग्रामीण आवागमन के लिए फिर से चचरी पुल बनाना शुरू किया था। ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.