Muzaffarpur News: बागमती की पुरानी धारा में डूबे किशोर का शव मिला
मुजफ्फरपुर, जुलाई 29 -- Muzaffarpur News: मीनापुर। सिवाइपट्टी थाने के शीतलपट्टी गांव में बागमती की पुरानी धारा में डूबे किशोर का बुधवार को 14 घंटे बाद शव मिला। मृतक बेलाहीलच्छी निवासी मुकेश राम का पुत्र मंजेश कुमार (14) था। नाविक और ग्रामीणों की मदद से शव को बागमती की पुरानी धारा से निकाला गया। वह मंगलवार की शाम दोस्तों के साथ नहाने गया था। थानेदार त्रिपुरारी कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बागमती में नहाने गया किशोर डूबा, तलाश जारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.