मुजफ्फरपुर, सितम्बर 27 -- Muzaffarpur News: गायघाट,एक संवाददाता। क्षेत्र के बेनीबाद, रामपट्टी व जमालपुर कोदयी के नारायण बाबा चौक के नजदीक बागमती नदी का कटाव जारी है। बेनीबाद पुल से उत्तर जाने वाली गार्ड बांध का आधे से अधिक हिस्सा रविवार को बागमती नदी में समा गया। कटाव के कारण पास के सरकारी स्कूल समेत हजारों की आबादी पर खतरा मंडरा रहा है। बांध पर बना रास्ता पास के झरनीगाछी टोला के लोगों के आने-जाने का एकमात्र मार्ग है।कटाव की सूचना पर बागमती परियोजना के जेई मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय ने लोगों की मदद से पेड़ की टूटी टहनियों को कटाव वाली जगह पर रख सड़क को बचाने की जुगाड़ किया। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के नीचे पानी की तेज धारा से सुरंग बनती जा रही है। इसकी सूचना जनप्रतिनिधियों व प्रशासन को दी गई, लेकिन अब तक कटाव रोकने के लिए ठोस कार्...