Muzaffarpur News: बाइक से सड़क पर गिरी महिला को बेकाबू बस ने कुचला, मौत
मुजफ्फरपुर, अगस्त 31 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बैरिया बस स्टैंड के पास रविवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे बाइक से सड़क पर गिरी महिला को तेज रफ्तार बस ने कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बेटा घायल हो गया। बेटे का स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार कराया गया। मृतका सरैया थाना क्षेत्र के बसैठा गांव की तशरफ बेगम (50) थी। हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग निकला। इससे गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया।
हादसे की जानकारी बताया जाता है कि तशरफ बेगम बोचहां थाना क्षेत्र के रामनगर पराती स्थित अपनी बहन के घर से पुत्र मो.मुन्ना के साथ बाइक से बसैठा अपने घर लौट रही थी। इसी बीच बैरिया बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार बस की ठोकर से बाइक अनियंत्रित हो गई और महिला बाइक से गिर गई। इसी बीच बस का पिछला पहिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.