मुजफ्फरपुर, जुलाई 20 -- Muzaffarpur News: गोरौल। मुजफ्फरपुर-हाजीपुर एनएच 22 पर मोहम्मदपुर दरिया गांव के समीप रविवार की देर रात बाइक पर टोटो पलट गया। इसमें महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से टोटो सवार भगवानपुर निवासी मंजू देवी एवं नागेंद्र कुमार और बाइक सवार गोरौल थाने के महमदपुर दरिया निवासी रामानंद कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने रामानंद कुमार को सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया। बताया जाता है कि मंजू देवी, नागेंद्र कुमार गोरौल से भगवानपुर जा रहे थे। वहीं, रामानंद कुमार बाइक से घर जा रहा था। इसी बीच टोटो का संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक पर पलट गया। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में तीन व्यक्ति हुए जख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...