मुजफ्फरपुर, अगस्त 18 -- Muzaffarpur News: गोरौल, हिसं। एनएच-22 पर थाना क्षेत्र के हरशेर गांव के पास मंगलवार को सेवा शिविर के लिए बने पंडाल का बांस बाइक पर गिर गया। इससे बाइक सवार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। इससे वह जख्मी रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने जख्मी युवक को सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।जख्मी युवक भगवानपुर थाना क्षेत्र के शाह मियां रहुआ गांव निवासी मोती-उर-रहमान का 30 वर्षीय पुत्र मो. खालिद है। बताया गया कि खालिद अपने भतीजे को इलाज के लिए भाई के साथ बाइक से मुजफ्फरपुर स्थित प्रभात तारा हॉस्पिटल ले जा रहा था। उनके भतीजे को सांप ने डस लिया था। गोरौल थाना के निकट कांवरियों के लिए लगाए गए सेवा शिविर के पंडाल खोला जा रहा था। पंडाल का दो बा...