Muzaffarpur News: बाइक चोर गिरोह का शातिर गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, अगस्त 1 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बाइक चोरी करने वाले गिरोह के शातिर फैजल को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। वह अहियापुर थाना क्षेत्र के छिट भगवतीपुर का रहने वाला है। मिठनपुरा थाने की पुलिस ने शनिवार को छापेमारी कर उसे घर से पकड़ा। पूछताछ में बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। थानेदार अजय कुमार ने बताया कि शेरपुर के रहने वाले प्रवीण कुमार ने बीते सात जून को मिठनपुरा थाने में बाइक चोरी का केस दर्ज कराया था। बताया था कि सात जून को दोपहर 12 बजे हाथी चौक के पास से उनकी बाइक चोरी हो गई है। मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर उसे पकड़ा गया है। थानेदार ने बताया कि पकड़े गए शातिर ने पुलिस की पूछताछ में कई जानकारी दी है। उसके निशानदेही पर कार्रवाई की जा रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.