Muzaffarpur News: बाइक खड़ी करने के विवाद में फायरिंग
मुजफ्फरपुर, अगस्त 1 -- Muzaffarpur News: मीनापुर। मुस्तफागंज से सटे महदेइयां जाने वाली सड़क पर शनिवार को मामूली विवाद में हवाई फायरिंग से अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से अलिनेउरा निवासी मुकेश कुमार को पिस्टल और एक गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया। थानेदार सुभाष मुखिया ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से खोखा बरामद किया है। बताया जाता है कि बाइक खड़ी करने के विवाद में आरोपित ने एक राउंड हवाई फायरिंग की। इससे गुस्साए लोगों ने युवक को पकड़ लिया। इसके बाद पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.