Muzaffarpur News: बाइक की डिक्की में रखा आभूषण व रुपये रखा बैग चोरी
मुजफ्फरपुर, अगस्त 29 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मनियारी थाना क्षेत्र के केरमा चौक स्थित एक आभूषण दुकान के समीप बाइक की डिक्की से आभूषण व रुपये रखा बैग चोरी हो गया। घटना 25 अगस्त की शाम करीब 7:25 बजे की बताई गई है। मामले में केरमा निवासी मनोज कुमार ने शनिवार को मनियारी थाने में आवेदन देकर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।पीड़ित ने पुलिस को बताया कि प्रत्येक दिन की तरह वह दुकान बंद करने के बाद सेफ व तिजोरी की चाबियां, ग्राहक खाता, एसबीआई व बीओआई के एटीएम कार्ड, आधार व पैन कार्ड, 48 हजार रुपये नकद और मरम्मत के लिए रखे पुराने सोने के आभूषणों वाला बैग अपनी बाइक की डिक्की में रखा। इसके बाद दुकान का ताला जांचने के लिए गए। इस दौरान चोर ने डिक्की से बैग निकालकर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। मनियारी था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.