मुजफ्फरपुर, जुलाई 15 -- Muzaffarpur News: औराई। थाना क्षेत्र की रतवारा पूर्वी पंचायत के पानापुर गांव में शाही मीनापुर मोड़ के समीप बुधवार की रात बाइक की ठोकर से युवक की मौत हो गई। मृतक रामकुमार दास (36) था। ठोकर मारने के बाद बाइक सवार फरार हो गया। मुखिया प्रतिनिधि विनोद राय ने बताया कि युवक सड़क किनारे टहल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...