मुजफ्फरपुर, जुलाई 9 -- Muzaffarpur News: औराई। जनार स्थित एनएच 22 पर गुरुवार की रात बाइक की ठोकर से महिला की मौत हो गई। मृतका सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर थाने के मधौल निवासी सुरेश पंजियार की 47 वर्षीया पत्नी इंदू देवी थी। स्थानीय लोगों की मदद से इंदू को सैदपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद औराई पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया। वहीं, बाइक सवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...