Muzaffarpur News: बाइक की ठोकर से ट्रक चालक जख्मी
मुजफ्फरपुर, जुलाई 28 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर। बरुराज थाना क्षेत्र के मुरारपुर चौक के समीप सोमवार को बाइक की ठोकर से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन निवासी ट्रक चालक एसके सहीम को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। बताया जाता है कि ट्रक लेकर मुरारपुर इथेनॉल फैक्ट्री आया था। वह राशन का सामान लेकर पैदल मुरारपुर चौक के समीप सड़क पार कर रहा था। इस दौरान फुलवरिया से आ रहे बाइक सवार ने ठोकर मार दी। हादसे में बाइक सवार मोतीपुर निवासी भी जख्मी हो गया। यह भी पढ़ें- Banka News: ट्रक के धक्के से बाईक सवार जख़्मी रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.