मुजफ्फरपुर, नवम्बर 10 -- Muzaffarpur News: गायघाट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के महमदपुर सुरा गांव में सात दिन पूर्व बाइक की ठोकर से घायल महिला की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका गोदनपट्टी गांव निवासी योगेंद्र राय की 66 वर्षीय पत्नी शीतला देवी थी। उसके पति योगेंद्र राय ने बताया कि 4 नवंबर को उनकी पत्नी अपने छह वर्षीय पोते के साथ गांव की एक दुकान से सामान खरीदने जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में छह वर्षीय बालक बाल-बाल बच गया, जबकि शीतला गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें गायघाट सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। वहां सात दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद मंगलवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया गया है कि ह...