मुजफ्फरपुर, नवम्बर 4 -- Muzaffarpur News: मड़वन, एक संवाददाता। पानापुर करियात थाना क्षेत्र के रक्सा बहादुर चौक पर मंगलवार को बाइक की ठोकर से घायल बच्चे की अस्पताल में मौत हो गई। मृतक बंगरी निवासी वीरेंद्र राय का आठ वर्षीय पुत्र कार्तिक यादव था। कार्तिक की मां मानती देवी ने बताया कि रक्सा बहादुर चौक से स्कूल बैग खरीदकर घर लौट रही थी। इसी दौरान बगाही पुल के पास बाइक ने बेटे को ठोकर मार दी। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। जूरन छपरा स्थित एक निजी अस्पताल में मंगलवार की देर रात कार्तिक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...