Muzaffarpur News: बाइकर्स गैंग ने गहने व कैश वाला बैग छीना
मुजफ्फरपुर, अगस्त 22 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रसं। अहियापुर के भिखनपुर में बाइक सवार अपराधियों शिवराहां चतुर्भुज निवासी धीरेंद्र कुमार को घेरकर गहने व कैश वाला बैग छीन लिया। इसको लेकर धीरेंद्र ने अहियापुर थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस छानबीन में जुटी है।धीरेंद्र ने पुलिस को बताया है कि 20 अगस्त की रात वह अपना इलाज कराकर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने भिखनपुर में डीलर विश्वनाथ साह के घर पास पीछा करके घेर लिया। अपराधियों ने उनसे बैग छीन लिया। बैग में कान की बाली, पायल और 15 हजार रुपये नकद थे। छिनतई के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गए। थानेदार शरत कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.