मुजफ्फरपुर, अगस्त 25 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। ब्रह्मपुरा थाना के इमलीचट्टी में मंगलवार की सुबह 7.40 बजे बाइक सवार दो अपराधियों ने डॉक्टर प्रमोद कुमार से सोने की चेन छीन ली। डॉक्टर ने विरोध जताया तो बदमाशों ने उनपर पिस्टल तान दी। वारदात की सूचना मिलने पर ब्रह्मपुरा थानेदार विपिन रंजन दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी में डॉक्टर से चेन छीनते दोनों बदमाश दिखे हैं। बदमाशों की पहचान के प्रयास में पुलिस टीम जुटी है। पुलिस को आशंका है कि कटिहार के कोढ़ा गिरोह के शातिरों ने वारदात को अंजाम दिया है। इसके मद्देनजर कोढ़ा गिरोह पर नजर रख रही बिहार एसटीएफ की टीम को बदमाशों का फुटेज भेजा गया है। पीड़ित चिकित्सक ने बताया कि वह सुबह 7.40 बजे माड़ीपुर स्थित एक जिम में व्यायाम करने के बाद पैदल ही इमलीचट्टी स्थित सरकारी बस स्टैं...