Muzaffarpur News: बांध टूटने की अफवाह पर घर से निकली बुजुर्ग महिला लापता
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 1 -- Muzaffarpur News: सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। रतनपुरडीही में बुधवार को बांध टूटने की अफवाह पर ग्रामीणों के साथ घर से निकली बुजुर्ग महिला लापता हो गईं। वह जगरनाथ राय की पत्नी दुलारी देवी (61) हैं। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई अता-पता नहीं चला। परिजनों ने नदी में डूबने की आशंका जताई है। जगरनाथ राय ने बताया कि जयमल डुमरी में बांध टूटने की सूचना के बाद से दुलारी देवी डरी हुई थी। वह बार-बार कह रही थी कि कहीं यहां का भी बांध नहीं टूट जाए। वह सुरक्षित स्थान पर जाने की बात कहने लगी। बुधवार की शाम रतनपुरडीही बांध टूटने की किसी ने अफवाह फैला दी, जिसके बाद दुलारी देवी अन्य महिला-पुरुषों के साथ घर से निकलकर घर के समीप स्थित नदी के बांध की ओर चली गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.